फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के संचालक मंडल का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के दो वार्डों के संचालक मंडल के सदस्य पदों के लिए आज पातालदेवी स्थित कार्यालय में चुनाव हुआ। जिसमें ताड़ीखेत वार्ड से हरीश राम और बिल्लेख वार्ड से पान सिंह संचालक मंडल सदस्य निर्वाचित हुए। जबकि सात वार्डों के संचालक मंडल के सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की प्रबंध कमेटी के सभापति, उपसभापति और अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव शनिवार तीन नवंबर को होगा।

ताड़ीखेत वार्ड में निदेशक पद पर बसंती देवी और हरीश राम चुनाव मैदान में थे। हरीश राम एक मत से विजयी रहे। हरीश राम को छह मत और बसंती देवी को पांच मत प्राप्त हुए। बिल्लेख वार्ड में पान सिंह और आनंद बल्लभ के मध्य मुकाबला था। पान सिंह ने आनंद बल्लभ को दो मतों के अंतर से हराया। पान सिंह को सात और आनंद बल्लभ को पांच मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


जबकि चौखुटिया वार्ड से कमला देवी, धौलादेवी से आनंदी देवी, भिकियासैंण से गोविंद सिंह, लमगड़ा से महेंद्र सिंह, सोनी से कुंवर सिंह, सल्ट से प्रेमा देवी, हवालबाग से नीमा देवी पूर्व में ही संचालक मंडल की सदस्य निर्विरोध चुनी गई। निर्वाचन अधिकारी जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि तीन नवंबर को सभापति, उपसभापति, और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन, 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, एक से डेढ़ बजे तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दो से तीन बजे तक आपत्तियों का निराकरण, तीन से चार बजे तक नाम वापसी, 4:30 बजे चुनाव चिन्ह का आवंटन, सायं 4:30 बजे से छह बजे तक मतदान, तत्पश्चात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा नौ में से सात वार्डों में सदस्य जीते
अल्मोड़ा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी का दावा है कि ताड़ीखेत और बिल्लेख वार्ड के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि नौ वार्डों में से कांग्रेस के सात में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुने गए हैं। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. पर कांग्रेस कब्जा कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें