अल्मोड़ा। जिले में चार निकायों में चुनाव होने हैं। वोट डालने के लिए कुल 41 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 17 मतदान स्थल संवेदनशील और 24 मतदान स्थल अतिसंवेनदशील श्रेणी में रखे गए हैं। कोई भी मतदान स्थल सामान्य श्रेणी में नहीं है।
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अंतर्गत कुल 26 मतदान स्थल हैं। इनमें 16 मतदान स्थल संवेदनशील और 10 मतदान स्थल अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे हए हैं। वहीं पहली बार गठित हो रही नगर पालिका परिषद चिलियानौला (रानीखेत) में सात मतदान स्थल हैं। यहां सभी सात मतदान स्थल अतिसंवेदनशील श्रेणी के अंतर्गत हैं।
वहीं द्वाराहाट नगर पंचायत में चार मतदान स्थल हैं। यहां चारों मतदान स्थल अतिसंवेदनशील निर्धारित हैं। इसके अलावा नगर पंचायत भिकियासैंण में भी पहली बार गठित हो रही है। यहां चार मतदान स्थल हैं। इनमें एक संवेदनशील और तीन मतदान स्थल अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। जिले के चारों निकायों में कोई भी मतदान स्थल सामान्य श्रेणी के अंतर्गत नहीं है।