फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बाप की शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास पहुंची अल्मोड़ा की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीते दिन नगर क्षेत्र से गायब हुई एक छात्रा मंगलवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार छात्रा मुख्यमंत्री से अपने मां-बाप की शिकायत करने पहुंची थी। परिजन छात्रा को लेने देहरादून रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर क्षेत्र की एक छात्रा कालेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वह कालेज नहीं पहुंची। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में छात्रा के गायब होने की सूचना दर्ज कराई। बैंकों के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि छात्रा सुबह आईडीबाई बैंक पहुंची और उसने खाते से 1800 रुपये निकाले।

इसके बाद छात्रा ने उन पैसों से एक नई सिम भी ली। इधर मंगलवार को देहरादून सीएम आवास पहुंची छात्रा से कैंट पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अल्मोड़ा से है और मुख्यमंत्री से अपने माता पिता की शिकायत करने पहुंची है। कैंट पुलिस ने इसकी सूचना अल्मोड़ा पुुलिस को दी। छात्रा के देहरादून होने की सूचना मिलने के बाद परिजन उसे लेने देहरादून रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें