फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर महाराज अग्रसेन को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अग्र समाज की ओर से महादानी महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जन और व्यवसायी विनोद प्रसाद अग्रवाल और सुरेंद्र कुमार अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल समाज सामाजिक, धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान देते आया है और हमेशा देता रहेगा। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नगर में महाराज अग्रेसन की प्रतिमा लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरुष राम राज्य के समर्थक, महादानी और समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। संचालन संजय अग्रवाल, संजय गर्ग, शरद अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर सुनील अग्रवाल, डीके अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नर्मदा शंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय गर्ग, शरद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, प्रमील अग्रवाल, नीरव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अश्वनी कुमार बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें