अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। बैंक के अध्यक्ष आंनद सिंह बगडवाल और महाप्रबंधक पीसी तिवारी ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से पांच लाख रुपये की धनराशि एकत्र करके बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी है।
उन्होंने कहा कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा की त्रासदी में बैंक केरल प्रदेश के पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है। इस मौके पर अध्यक्ष और सचिव के अलावा उपाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, बैंक संचालक प्रकाश चंद्र पांडे, प्रभा साह, बैंक प्रतिनिधि गिरीश धवन, सीएस बिष्ट, धीरज पाठक, गोपाल सिंह कड़ाकोटी, डा. डीएस बोरा, महिपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।