फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू बसों के पहिए थमने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केमू बस संचालकों की हड़ताल जिले में चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को भी जिले में केमू बसों के पहिए थमे रहे। शहर के केमू स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। टैक्सी चालकों ने केमू स्टेशन में टैक्सियां खड़ी कर सवारियां भरीं। चार दिन की हड़ताल से केमू के अल्मोड़ा मंडल को करीब पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


केमू की हड़ताल के कारण रोडवेज बसों और टैक्सियों में यात्रियों का भारी दबाव रहा है। शहर के रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में यात्री गंतव्य को जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हुए देखे गए। जिले के दूरस्थ पर्वतीय मार्गों के लिए शहर से टैक्सी भी नहीं जाती हैं।

ऐसे में दूरस्थ स्थानों को जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि केमू नहीं चलने और रोडवेज की गिनी चुनी सेवा होने के कारण उन्हें मजबूरन टैक्सियों में अधिक किराया चुका कर सफर करना पड़ रहा है। इधर ऑल इंडिया ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल का खास असर नहीं रहा। हल्द्वानी से कई ट्रक सामान लेकर पहुंचे और सब्जी आदि भी नियमित पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें