फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी पुनर्जनन अभियान को बनाएं सफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा है कि कोसी पुनर्जनन अभियान को सफल बनाने के लिए जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका निर्वहन सावधानी पूर्वक कार्य करें। विकास भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी 16 जुलाई से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियां को जायजा लें। सभी सूचना सीडीओ और जिला विकास अधिकारी को दूरभाष से देना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अभियान की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। जिसमें हवालबाग ब्लाक के 11 और ताकुला ब्लाक के 12 स्थान शामिल हैं। 16 जुलाई को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक जन सहभागिता से एक घंटे में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। जो कि विश्व रिकार्ड बनेगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 16 जुलाई को कोसी कैटचमेंट एरिया से जुड़े विद्यालयों के कक्षा नौ से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों को अभियान में भागीदारी कराएं।। साथ में शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। अनेक जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थित पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौधरोपण किए जाने वो स्थानों पर 15 जुलाई तक पौधे पहुंच जाने चाहिए। नोडल अधिकारी, बीडीओ और वन विभाग समन्वय से काम करें। कोसी कैचमेंट एरिया के प्रधानों और सरपंचों से अपील कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिकों, जागरूक लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लापरवाह अधिकारी दंडित होंगे।

सीडीओ मयूर दीक्षित ने कहा कि नोडल अधिकारियों को पौधारोपण संबंधी सूचना आपदा कंट्रोल रूप को देनी होगी। बैठक में प्रशिक्षु एसडीएम मनीष बिष्ट, पीडी नरेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल, ताकुला दीवान राम ने भाग लिया।

इन स्थानों पर होगा पौधरोपण
उसकूना, बल्सा, बड़सीमी, उज्याड़ी, कटारमल, ज्योली सिलिंग, पिल्खा, गधौली, स्यूना, रैंगल, ज्यूड़-कफून, मटेला, बिमोला, कांटली, पच्चीसी, ऐना, छानी, ल्वेशाल, अर्जनराठ, धौलरा, स्कूना, कांडे, चनौली, दाड़िमखोला, चौड़ा, देवलीखान, टाना, नैकाणा, पल्यूड़ा।
विज्ञापन


अभियान में भाग लेने वाले विद्यालयों में रहेगा 17 को अवकाश
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 16 जुलाई हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में कोसी कैटमेंट एरिया से जुड़े हवालबाग और ताकुला ब्लाक के जिन विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। उन विद्यालयों में 17 जुलाई को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें