अल्मोड़ा। जिले की सबसे पुरानी तहसील अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण कर डीएम ईवा आशीष ने अभिलेखों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायती पत्र के निस्तारण का उल्लेख शिकायत संदर्भ पंजिका में करने, दो साल से अधिक लंबित विरासतन संबंधी मामलों का निस्तारण अभियान के रूप में करने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के समय अपराध से संबंधित रजिस्टर को अपडेट रखने, लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के साथ ही एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार से पटवारी चौकियों के निरीक्षण को कहा। लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर मनीष बिष्ट, तहसीलदार खुशबू आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विमला मठपाल, नायब तहसीलदार पीडी सनवाल आदि थे।