अल्मोड़ा। लीसा श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने डीएफओ पंकज कुमार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक जयराज को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि पूर्व में वन विभाग द्वारा लगभग 20 हजार परिवारों को कार्य दिया जाता था लेकिन डीएफओ की कार्य प्रणाली से 2018 में सभी परिवारों का रोजगार छिन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी सरपंचों को धमका रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में लीसा श्रमिक संगठन जिलाध्यक्ष, बीडीसी सदस्य तारा सिंह बिष्ट, शिव सिंह, काना वर्मा, मनोज बिष्ट, प्रेम सिंह, महेंद्र कनवाल, कुंदन परिहार, गोपाल सिंह, बालम सिंह, केशर सिंह, खीम सिंह, विनोद कांडपाल, मुकेश तिवारी, मुकुल पेटशाली, रमेश भाकुनी, पवन भाकुनी, नवीन सिंह, हर सिंह नेगी, राजू रौतेला आदि थे।