फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन रुचि नहीं ले रहा, विवि प्रशासन भी उदासीन

विज्ञापन
teacher with students
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर में छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देने के नाम पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तो खोल दिया गया लेकिन दस साल बाद भी यहां शिक्षकों के पदों का सृजन नहीं किया जा सका है। पूर्व में कई बार पत्र व्यवहार करने के बाद भी शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। विवि प्रशासन भी उदासीनता बरत रहा है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में 2008 से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग संचालित है। इसमें केवल 13 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि पुराने बैचों में अधिकतम छात्र संख्या 28 तक थी। उन्हें पढ़ाने के लिए विभाग ने नियत मानदेय पर तीन अतिथि शिक्षकों को रखा है जबकि यहां एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट, दो असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने बताया कि विवि के माध्यम से शासन को लगातार पत्र व्यवहार कर पद सृजित करने की मांग की गई लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन


शासन नहीं ले रहा कोई रुचि, विवि प्रशासन भी उदासीन
एसएसजे परिसर में दस साल से बिना पद सृजन चल रहा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें