फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति सूची जारी होने के बाद आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन ने शिक्षा विभाग में 326 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इसके बाद एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आंदोलन स्थगित कर दिया है, जबकि अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती और सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शासन ने 326 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकरियों के पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है, किंतु शेष लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया है। जिस पर संगठन ने रोष जताया है। चेतावनी दी है कि अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन भविष्य में आंदोलनात्मक कार्रवाई को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें