अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज नाई ताकुला में आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में निशा, खुशी, ज्योति अल्मिया, निबंध प्रतियोगिता में महिमा भंडारी, सोनी बिष्ट, अंकिता आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। प्रधानाचार्य इंद्रेश कुमार पांडे ने कहा कि स्वच्छ वातावरण शिक्षण में सहायक होता है।
क्रीड़ा गांव की प्रधान कमला देवी ने कहा कि अभिभावकों को अपनी बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए। विज्ञान शिक्षक अंकित जोशी ने स्वास्थ्य संबंधी, कला शिक्षिका अजरा परवीन ने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, भूगोल प्रवक्ता रमेश रावत ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति देने वाली एससी और बीपीएल परिवारों की आठ छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। गत वर्ष हाइस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा संगीता और सपना आर्या को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत किया। संचालन पवनेश ठकुराठी ने किया। कार्यक्रम में कौशल अग्रवाल, गणेश शर्मा, नवल किशोर, सोनम देवी, ठाकुर भंडारी, प्रताप बिष्ट, कुंदन सिंह, तारा देवी, राम बिष्ट, राम लाल, पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद थे।