अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में सांस्कृतिक परिषद के निर्विरोध चुनाव में गौरव नैनवाल अध्यक्ष, मोहित भट्ट उपाध्यक्ष, गंगा सचिव, रेनू बिष्ट संयुक्त सचिव, कविता जोशी कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट, सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डा. मंजू चंद्रा, डा. मनोज भोज, हिमांशु पंत, छत्रपति पंत, हर्षिता तिवारी, नंदन सिंह, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।