फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मानस की मुक्ति विषय पर सेमिनार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एवं देवभूमि विचार मंच की ओर से रविवार को एसएसजे परिसर में औपनिवेशिकता से भारतीय मानस की मुक्ति विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार के संयोजक डा. नवीन भट्ट ने बताया कि तीन चरणों में संपन्न होने वाले सेमिनार के प्रथम चरण में शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा। द्वितीय चरण में विद्वानों द्वारा संबंधित विषय पर प्रकाश डाला जाएगा और तृतीय चरण में उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। ब्रिटिश कालीन भारत की अर्थव्यवस्था, प्राचीन भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, औपनिवेशिकता का भारतीय शिक्षण पद्धति पर प्रभाव आदि विषयों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें