फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के 11 न्याय पंचायतों में आयोजित कृषक महोत्सव रबी में 11 रथों के माध्यम से काश्तकारों को उद्यान, कृषि, पशुपालन, लघु सिंचाई, डेयरी, जलागम प्रबंधन, दुग्ध, मत्स्य, ग्राम्य विकास, सहकारिता आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने काश्तकारों द्वारा उठाई गईं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। समापन पर किसानों को कृषि से संबंधित नई तकनीक के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


जिले के पंचायत घर बडियार बिष्ट, प्राथमिक पाठशाला बैगनिया, पंचायत घर पीपली, पंचायत घर छतेड़ा, पंचायत घर आदिग्राम फुलोरिया, शिशु मंदिर बासोट, पंचायत घर पाली, कृषि निवेश केंद्र मछोड़ में आयोजित कृषक महोत्सव में कृषकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। छह से 15 अक्तूबर तक आयोजित कृषक महोत्सव में कृषि विभाग ने 16.65 लाख, उद्यान विभाग द्वारा 1.96 लाख, पशुपालन विभाग द्वारा 3.23 लाख, डेयरी विभाग द्वारा 9900 के कृषि निवेशों का काश्तकारों को वितरण किया गया।

इस मौके पर रथ प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. राम अवतार दीक्षित, सहायक निदेशक डेयरी सुनील अधिकारी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति सीएस पांगती, पशु चिकित्साधिकारी डा. मणि मेहरा, डा. चित्रा जोशी, कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारी अश्वनी गौतम, डा. सुधांशु मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें