फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज्य विषय पर पालिका में हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के गांवों के संदर्भ में गांधीजी के ग्राम स्वराज्य विषय पर नगर पालिका सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करने के लिए 73वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायतों का गठन किया गया। सरकारों ने भी कई कानून, प्रस्ताव और संविधान संशोधन कर ग्राम स्वराज्य को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए, लेकिन गांधी के ग्रामीण स्वावलंबन का सपना अभी भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भारतीय संघीय व्यवस्था में पंचायतों की भूमिका पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए मदन ला साह ने गांधी के स्वराज्य पर प्रकाश डाला। मंच के संयोजक विनय किरौला ने प्रबुद्ध लोगों से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। गोष्ठी में केवल सती, प्रकाश पांडे, जमन सिंह बिष्ट, दीपक मेहता, कविंद्र पंत, सृष्टि नेगी, अमित जोशी, कृष्णा लटवाल और खूंट के प्रधान ललित मोहन पंत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डा. जेसी दुर्गापाल, निरंजन पांडे, कमल जोशी, गोपाल गुरूरानी, आशीर्वाद गोस्वामी, मुकेश तिवारी, दीपक बैरी, मनीषा पंवार, गौरव सनवाल, पुष्पा पुरोहित, रेनू बगडवाल, दीपक कांडपाल, महेंद्र ठकुराती, सागर कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे। संचालन गौरव जोशाल ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें