अल्मोड़ा। राज्य कैनिबेट द्वारा निकायों के सीमा विस्तार को लेकर पारित प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाने की मांग लोगों ने उठाई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में लोगों ने इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पालिका के सीमा विस्तार का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। सरकार को इस प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने निकायों के कर्मचारियों का वेतन राज्य सरकार से वहन करने और उनके पूर्ण देयक भी राज्य सरकार से देने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में फैल रहे जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस नीति बनाई जाए। इन सब व्यवस्थाओं को ठीक करने के पश्चात ग्रामीणों की सहमति से निकाय विस्तारीकरण संबंधी प्रस्ताव पर ग्रामीणों की खुली बैठक आयोजित कर राय ली जाए और आपत्तियों का निस्तारण हो। ज्ञापन भेजने वालों में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक, अमन अंसारी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, निजाम कुरैशी, गौरव कांडपाल, रोहित शैली, प्रकाश मेहता, संजय कुमार, एनसी जोशी, गीता, हेम जोशी, नवीन आर्या, सीमा तिवारी, दौलत सिंह आदि शामिल हैं।