फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुर क्षेत्र में ढ़ाई माह से गैस की आपूर्ति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले ढाई माह से गोविंदपुर क्षेत्र में गैस की सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गोविंदपुर क्षेत्र में गत 17 जून को गैस का ट्रक आया था, लेकिन इसके बाद से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दिनों अल्मोड़ा से गैस का ट्रक आया, लेकिन दौलाघट तक पहुंचने तक सिलेंडर समाप्त हो गए। इससे गोविंदपुर क्षेत्र के करीब छह सौ उपभोक्ता रसोई गैस से वंचित चल रहे हैं।
गोविंदपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश बोरा ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और गैस एजेंसी के अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में रसोई गैस की सप्लाई नहीं की जा रही है। यदि जल्द रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो गोविंदपुर क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें