फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसपड़ की भूमि बाहरी व्यक्ति को लीज पर देने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के ग्राम पंचायत क्वैराली के ग्रामीणों ने खसपड़ की भूमि को जिला पंचायत द्वारा लीज पर देने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया है कि खसपड़ की यह जमीन कई दशक पूर्व ग्रामीणों ने स्कूल के संचालन के लिए जिला परिषद को दी थी। वर्तमान में इस भूमि पर स्कूल संचालित नहीं होता है। अब जिला पंचायत द्वारा यह जमीन बाहरी व्यक्तियों को लीज पर दी जा रही है। जबकि, इस भूमि से लगी ग्रामीणों की नाप भूमि है। ऐसे में यह जमीन बाहरी व्यक्तियों को लीज पर नहीं दी जाए। यदि लीज निरस्त नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में क्वैराली के प्रधान कैलाश प्रसाद, गोपाल सिंह, दान सिंह, आनंद सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, नारायण सिंह, प्रताप खनी, किशन सिंह, भगवान सिंह, ठाकुर सिंह, अजय खनी, मदन सुयाल, हरीश सिंह, कुंदन सुयाल, प्रताप सुयाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें