फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कौसानी में 20 घंटे बिजली गुल रहने से कारोबारी परेशान

Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में बीस घंटे बिजली गुल रहे से होटल कारोबारियों और पर्यटकों कई दिक्कतों का सामना पड़ा। बिजली गुल रहने से अधिकतर पर्यटक बुधवार की रात होटलों से बाहर टहलने तक नहीं निकल पाए। बिजली गुल रहने से होटलों की टंकियों में पानी नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

कौसानी में इस बीच पर्यटक सीजन जोरों पर है। कौसानी में बुधवार दोपहर बिजली गुल हो गई। होटल कारोबारियों ने यूपीसीएल के जेई से कई बार बिजली की आपूर्ति करने के लिए कहा। यूपीसीएल लाइन का फाल्ट नहीं पकड़ पाया। बिजली गुल रहने से बृहस्पतिवार को पर्यटक नगरी के अधिकतर होटलों में पानी नहीं चढ़ पाया।
यूपीसीएल के कर्मियों को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे लाइन का फाल्ट मिला। फाल्ट मिलने के बाद कौसानी में तीन बजे बाद बिजली की आपूर्ति हुई। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी, हिमांशु दोसाद, पूरन दोसाद ने यूपीसीएल से पर्यटक सीजन में कौसानी की प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें