फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विवि का हरिद्वार और लखनऊ की कंपनी से करार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आवासीय विवि में इस साल जुलाई से तीन नए कोर्स और शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए विवि का हरिद्वार की कंपनी शुभयात्रा हास्पिटैलिटी और लखनऊ की दर्शन एजुकेशनल सोसायटी से करार हुआ है। नए कोर्स में दो डिग्री और एक डिप्लोमा कोर्स शामिल है।
विज्ञापन


आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि केंद्र सरकार की सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमियों के लिए बनाई गई योजना के तहत आवासीय विवि में जुलाई से डाटा विश्लेषकी में एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जा रहा है।

इसके अलावा आकस्मिकता प्रबंधन और पर्यटन एवं रिजार्ट प्रबंधन में तीन साल का डिग्री कोर्स शुरू किया जा रहा है। पर्यटन एवं रिजार्ट प्रबंधन के लिए हरिद्वार की शुभयात्रा हास्पिटैलिटी और आकस्मिता प्रबंधन और डाटा विश्लेषकी के लिए लखनऊ की कंपनी दर्शन एजुकेशनल सोसायटी से करार हुआ है। उन्होंने बताया कि कोर्स के बाद छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें