फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड पुलिस एप के माध्यम से घर बैठे मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब अल्मोड़ा के लोग घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने समेत 16 एप सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उत्तराखंड सिटीजन पोर्टल एप सेवा के जरिये इनका लाभ उठाया जा सकता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर देवभूमि उत्तराखंड पुलिस नाम से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि उत्तराखंड सिटीजन पोर्टल एप सेवा के माध्यम से शिकायत पंजीकरण, सर्च स्टेटस, एफआइआर देखने, किराएदार, पीजी सत्यापन अनुरोध, कर्मचारी सत्यापन जैसी सुविधा घर बैठे प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा जुलूस का अनुरोध, हड़ताल, घरेलू नौकर सत्यापन, साइबर अपराध शिकायत, गुमशुदा पंजीकरण, खोई संपत्ति पंजीकरण, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, नजदीकी पुलिस स्टेशन खोज, टेलीफोन डायरेक्ट्री, आपातकालीन सेवाएं, कार्यक्रम प्रदर्शन अनुरोध आदि का भी लाभ उठाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें