फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में ध्रुव रावत ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। केरल के कोज्हिकोड़े में 16 से 21 अप्रैल तक हुई आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा निवासी ध्रुव रावत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव ने पहले राउंड में मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा को 23-21,19-21 और 21-13 से , प्री क्वार्टर फाइनल में ध्रुव ने आंध्र के रोहित यादव को सीधे सेटों में 21-19 और 21-13 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में ध्रुव का मुकाबला हरियाणा के अमन कुमार के साथ हुआ। जिसमें ध्रुव ने 21-18 और 21-16 से जीत हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। परंतु सेमी फाइनल में ध्रुव रावत को तेलंगाना के शिरिल वर्मा से 13-21 और 15- 21 से पराजित होना पड़ा। ध्रुव रावत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव की सफलता पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी समेत अन्य पदाधिकारियों ने ध्रुव के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कोच डीके सेन के प्रयासों को सराहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें