फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवाली के मेहतगांव में तेंदुए ने मचाया आतंक, खंडहर में जमाया अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुंवाली के निकट महतगांव में लंबे समय से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए ने अब तक कई मवेशियों को निवाला बना लिया है। दिन दहाड़े तेंदुए के दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वन विभाग से गुहार लगा दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां तेंदुए ने एक पुराने घर के खंडहर को अड्डा बनाया हुआ है।
विज्ञापन


कुंवाली क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीण वीरेंद्र मेहता और जीवन मेहता की बछिया को तेंदुए ने दिन दहाड़े निवाला बना लिया, इसके अलावा कई ग्रामीणों के मवेशियों को अब तक तेंदुआ मार चुका है। तेंदुआ खंडहर में जमा हुआ है, जिसके चलते लोगों को इधर-उधर जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचना दी गई, लेकिन विभाग द्वारा यही सुझाव दिए जा रहे हैं कि घर से बाहर ना निकलें, चुनाव की व्यस्तता अधिक है। ग्रामीणों का कहना है तेंदुए से जान-माल का खतरा बना हुआ है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रशासन की तरफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। महतगांव निवासी सुंदर सिंह मेहता भी सोशल मीडिया के माध्यम से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें