अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न स्थानों पर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
सबसे पहले छावनी परिषद स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा गए। वहां से पोलिंग पार्टियों को बूथों को रवाना किया जाना है।
इस दौरान नोडल अधिकारी टेंट और बैरिकेडिंग को लेकर सात अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लेने को कहा। अंत में मतगणना स्थल राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, एआरओ राहुल शाह, सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, टेंट और बैरिकेडिंग प्रभारी बीसी पंत आदि मौजूद थे।