फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के बीच शिक्षिका के समायोजन के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद तबादले और समायोजन नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन ताकुला के उप शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने गत 16 मार्च को प्राथमिक विद्यालाय चुराड़ी की सहायक शिक्षिका किरन पंत को प्राथमिक विद्यालय पंचधारा (हवालबाग) के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


उप शिक्षा अधिकारी ताकुला पुष्कर लाल टम्टा के 16 मार्च को जारी कार्यमुक्त आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अल्मोड़ा के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय चुराड़ी की सहायक शिक्षिका किरन पंत को उसी पद और वेतनक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचधारा में समायोजन करने के लिए कार्यमुक्त किया जाता है। इधर उप शिक्षा अधिकारी टम्टा का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) के आदेश पर शिक्षिका को कार्यमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें