रानीखेत (अल्मोड़ा)। उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से नेशनल अवार्ड ऑल इनोवेशन इन एजुकेशन मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षकों और शिक्षक संगठनों ने इस उपलब्धि को ब्लॉक के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ाने वाला बताया ।
ताड़ीखेत प्राथमिक शिक्षक संगठन की तरफ से यहां पुरस्कार लेकर यहां पहुंची उप शिक्षाधिकारी का भव्य अभिनंदन किया। कहा कि उप शिक्षाधिकारी की कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह संभव हो सका है।
पदाधिकारियों ने श्रीमती जोशी के कार्यों और कार्य प्रणाली की सराहना की। कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वह प्रयास कर रही हैं। उप शिक्षाधिकारी ने भी संगठन का आभार जताया। कहा कि शिक्षकों, शिक्षक संगठनों और कर्मचारियों के सहयोग से यह संभव हो सका है।
भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और भी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ईमानदारी पूर्वक शिक्षण कार्य कर नौनिहालों का भविष्य संवारना होगा। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश फुलोरिया, बीआरसी सुंदर जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थेे।