फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से क्षतिग्रस्त 32 योजनाएं जल्द होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बजट के अभाव में जिले के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से 32 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त थीं। जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था। जिला प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण के लिए दैवी आपदा मद से जल संस्थान को 38.38 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। जिससे इन योजनाओं के जल्द दुरुस्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में जल संस्थान के अल्मोड़ा, रानीखेत और सल्ट डिवीजन हैं। तीनों डिवीजनों में कुल 635 पेयजल योजनाएं हैं। पिछली बरसात में अल्मोड़ा और सल्ट डिवीजन में क्षतिग्रस्त छह-छह और रानीखेत डिवीजन की क्षतिग्रस्त 20 पेयजल योजनाएं बजट के अभाव में अब तक ठीक नहीं हो पाई थीं। किसी तरह कामचलाऊ बनाई गईं इन योजनाओं में लीकेज की समस्या बनी रहती हैै। वहीं बार बारिश होने और मलबा आने से ये योजनाएं कई-कई दिनों तक बंद रहती हैं।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि जिला प्रशासन ने दैवीय आपदा मद से 32 क्षतिग्रस्त योनजाओं को दुरुस्त करने के लिए बजट दे दिया है। रानीखेत डिवीजन की 20 क्षतिग्रस्त योजनाओं के लिए 24.75 लाख, अल्मोड़ा डिवीजन की छह योजनाओं के लिए 7.93 लाख और सल्ट डिवीजन की छह क्षतिग्रस्त योजनाओं के लिए 5.70 लाख रुपये मिल गए हैं। जल्द ही क्षतिग्रस्त योजनाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें