फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला इकाई के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने डायट परिसर में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। भोजनावकाश के दौरान हुए प्रदर्शन में डायट में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षक दिन में भोजनावकाश के समय डायट पहुंचे। शिक्षकों और कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि एनपीएस के नाम पर कर्मचारियों की खून-पसीने की कमाई को शेयर बाजार और औद्योगिक घरानों में बांटा जा रहा है। जिससे कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि सांसदों और विधायकों को तो पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जीवनभर राजकीय सेवा करने वाले कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है।

प्रदर्शन में धीरेंद्र पाठक, नितेश कांडपाल, गिरीश मठपाल, बलवीर भाकुनी, जगदीश भंडारी, प्रकाश जोशी, पूरन पांडे, देवेंद्र परिहार, नंदाबल्लभ मैनाली, नगमा नाज, पूनम बोरा, निधि डांगी, मीनाक्षी पांगती, तपन तिवारी, भुवन सिराड़ी, दिनेस आर्या, शिव कुमार, शंकरदत्त जोशी, अनिल पुनेठा, संजय जोशी, मोहन गोस्वामी, विनीता जोशी, निर्मला राणा, निधि गोस्वामी, नायला अमान आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें