अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सोमवार को नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में हुई प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। कुल पंजीकृत 1236 अभ्यर्थियों में से 1014 ने परीक्षा दी जबकि 222 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। तीन दिवसीय परीक्षा के अंतिम दिन नगर के जीजीआईसी, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, एआईसी केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई। सुबह दस से 12 बजे की पहली पाली में संस्कृत, रसायन विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
जिसमें कुल 865 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 758 ने परीक्षा दी जबकि 107 अनुपस्थित रहे। दो से चार बजे की दूसरी पाली में समाजशास्त्र प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें 371 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 256 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 115 गैर हाजिर रहे।