अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की रविवार को नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में कुल 1247 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1051 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 196 अनुपस्थित रहे।
प्रवक्ता की लिखित परीक्षा के लिए रविवार को नगर में जीजीआईसी, एआईसी, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में सुबह दस से 12 बजे तक भूगोल और गणित विषय की लिखित परीक्षा हुई। दोनों विषयों में 727 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 604 ने परीक्षा दी जबकि 123 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में दिन के दो से चार बजे तक जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 520 अभ्यर्थियों में से 447 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 73 अनुपस्थित रहे। 31 दिसंबर को पहली पाली में संस्कृत, रसायन विज्ञान, दूसरी पाली में समाजशास्त्र विषय की लिखित परीक्षा होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार खुशबू आर्या, एसडीएम अवधेश कुमार सिंह आदि ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।