फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाडी कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि धौलादेवी ब्लाक में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कुक्डफूड तथा भवन किराया भी नहीं दिया गया है। जिससे कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों में सहायिकाओं तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरीयता देने की मांग की। कहा कि विभागी पदोन्नति में आयु सीमा का समाप्त किया जाए। इस मौके पर आगामी जनवरी माह में कुमाऊं मंडल का महिला सम्मेलन हल्द्वानी में करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि संघ के जिला कार्यकारणी की बैठक दस मार्च 2019 को अल्मोड़ा में की जाएगी। उन्होंने शीतकालीन अवकाश भी देने की मांग की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट और संचालन जिला मंत्री ममता बिष्ट ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, जिला मंत्री ममता बिष्ट, भगवती बिष्ट, ममता बिष्ट, संगीता साह, विमला जोशी, पुष्पा बिष्ट, सावित्री मेहरा, हेमा डालाकोटी, कमला उप्रेती, मनोरमा बनौला, मीना साह आदि मौजूद थे। बैठक में ताकुला, हवालबाग, धौलादेवी, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें