अल्मोड़ा। पिकप में बारातियों को ले जाकर कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। बताया जाता है कि इसके अलावा एक अन्य पिकप में भी बारातियों को ले जाया गया था। लोगों का कहना है कि संभागीय परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान नहीं चलाए जाने से भार वाहनों में यात्री ढोना और ओवर लोडिंग की शिकायतें मिलती रहती हैं।
धारीगांव से नगरखान के समीप दौला गांव में बारात गई थी। बताया जाता है कि बारात में दो पिकप (भार वाहनों) में भरकर बाराती गए थे। जबकि नियमानुसार भार वाहन में सवारियां नहीं ढोई जा सकती सकतीं।
बारात लौटते समय देर सायं बाड़ेछीना से कुछ दूरी पर चनोली में इनमें से एक पिकप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम भार वाहनों जहां बाराती जा रहे हैं।
वहीं यह भार वाहन सवारियां भी ढोते हैं। लोगों का आरोप है कि ग्रामीण इलाकों में आरटीओ विभाग समेत पुलिस और राजस्व पुलिस द्वारा कोई चेकिंग अभियान भी नहीं चलाया जाता है।