फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि व्यापारियों का प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को हरसंभव प्रयास होंगे। चौहान कलक्ट्रेट के पीछे जवाहर भवन की छत पर व्यापार भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि व्यापार भवन निर्माण के लिए पूर्व में ही पांच लाख रुपये विधायक निधि से उपलब्ध करा दिए गए हैं। भविष्य में भी व्यापारियों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि व्यापार भवन के निर्माण के लिए व्यापार मंडल को स्थान उपलब्ध कराया गया है। भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने भी व्यापार भवन के निर्माण में पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा और नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा ने व्यापार भवन निर्माण में सहयोग के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा समेत अन्य लोगों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने अपने पुत्र विपुल की स्मृति में व्यापार भवन निर्माण के लिए 1.60 लाख रुपये देने की घोषणा की। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल साह, सूरज साह, मोती लाल वर्मा, महामंत्री मनीष जोशी, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनोज पवार, दीपेश जोशी, कमल गुप्ता, वकुल साह, अनीता रावत, दिनेश गोयल, शैलेंद्र तिलारा, केवल सती, पूरन रौतेला, कैलाश गुरुरानी, विनोद वैष्णव, दीप डांगी, अजय वर्मा समेत पालिका सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें