फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में बेटी को जन्म देने के कुछ ही देर बाद माता की हुई मौत 18-24-47

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत सकन्याणी गांव निवासी एक महिला ने मायके से लौटते समय रास्ते में बेटी को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस 108 के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

सल्ट विकासखंड के अंतर्गत सकन्याणी गांव निवासी देवकी देवी (27) पत्नी आनंद सिंह 22 नवंबर को अपने चाचा के बेटे की शादी में मायके काने गई थी। 29 नवंबर को वह काने से सकन्याणी लौट रही थी। नकुचिया के पास जंगल में उसने एक बेटी को जन्म दे दिया। इस दौरान देवकी देवी के साथ उसकी मां भी थी। देवकी की मां से सूचना मिलने पर ससुराल वाले देवकी को घर ले गए। घर पहुंचने के बाद देवकी की तबियत बिगड़ने लगी। इस ग्रामीण उसे सड़क तक लाए। सड़क से देवकी को 108 वाहन से स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने बताया कि देवकी देवी की मौत हो चुकी है। ससुराल तथा मायके वालों ने उसके शव को ले जाने की बात कही जबकि मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी शव का पोस्टमार्टम रानीखेत में कराने की बात कह रहे थे। इस पर देवकी के परिजन भड़क गए। शव का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराने पर परिजन शांत हुए। महिला के शव का 22 घंटे बाद शुक्रवार को शाम पांच बजे पोस्टमार्टम हो सका। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात बेटी के सिर से उठा मां की स्नेह का छाया
अल्मोड़ा। बेटी को जन्म देने के चंद घंटे बाद ही मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नवजात बेटी मां की ममता से हमेशा के लिए वंचित हो गई। देवकी देवी की साढ़े तीन साल की एक बेटी और भी है। दूसरी बेटी का जन्म होने से घर में खुशी थी लेकिन कुछ ही देर बाद हुई देवकी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बड़ी बेटी भी मां को बार-बार पुकार रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें