अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की नई तकनीकों को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि जीआईसी चौरा हवालबाग के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी होगी।
आज विज्ञान के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य है। विशिष्ट अतिथि संयोजिका प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा और प्रभाकर जोशी ने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक रुचि जागृत करने पर जोर दिया। उन्होंने सवालों के वैज्ञानिक और तर्कपूर्ण हल खोजने का आह्वान किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ललित जलाल ने बताया यह विज्ञान का समन्वित कार्यक्रम है। जिसमें मुख्य रूप से विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला समेत विज्ञान ड्रामा शामिल हैं। संचालन मंदन भंडारी ने किया।
कार्यक्रम में गणेश जोशी, संजय पांडे, चारु पांडे, डिंपल जोशी, कुसुम जोशी, रुपा भंडारी, सुरेश चंद्र, कविता पांडे, एमसी पाठक, जितेंद्र पुनेठा, ललित प्रकाश, निधि बिष्ट, मनोज कुमार, सोनी कमाल, सुनीता जोशी, प्रतिभा पांडे, रमा भट्ट, एम तबस्सुम, टीडी भट्ट, इला पांडे, लक्ष्मी जोशी, निर्मला रावत, पूनम चंद्र, अभिलाषा गोस्वामी, बीएस रावत, राधा बोरा समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक मौजूद थे।