फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर कर जल्द मंदिर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राम जन्म भूमि राम ज्योति आंदोलन की 28वीं वर्षगांठ पर बक्शीखोला में हुए कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर कर जल्द मंदिर बनाने की मांग की।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और मुख्य वक्ता राजीव गुरुरानी ने कहा कि 13 अक्तूबर 1990 को अल्मोड़ा में राम ज्योति आंदोलन का जुलूस शांतिपूर्वक तरीके से निकल रहा था। तत्कालीन जनता दल सरकार के मुखिया मुलायम सिंह के इशारे पर स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन ने जुलूस में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई बुजुर्गों के सिर फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर प्रशासन के वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन उप्रेती, नंदन कपकोटी, किशन गुरुरानी, जीत सिंह बोरा, हरीश जोशी आदि को गिरफ्तार किया गया था। आगजनी तथा संगीन धाराओं में आधा दर्जन युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया गया। पुलिस की मार से रमेश जोशी आज भी शत प्रतिशत दिव्यांगता का दंश झेल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट, डा. गोविंद लाल, विहिप जिलाध्यक्ष मंगल बिष्ट ने आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनूप साह, देवेेंद्र सिंह नेगी, संजय कनवाल, मुकुल गोस्वामी, विजय तिवारी, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें