फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद टम्टा को 108वीं जयंती पर याद किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व राज्य सभा सांसद और रेल सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व. राम प्रसाद टम्टा की 108 वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। यहां हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. टम्टा द्वारा किए गए विकास तथा सामाजिक कार्यों को याद किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम प्रसाद टम्टा राज्यसभा सांसद, रेल सेवा आयोग अध्यक्ष, विधायक, नगर पालिकाध्यक्ष पदों पर रहे। रेल सेवा आयोग का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पहाड़ के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। नगर पालिका अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने नगर के विकास के लिए कई योजनाएं बनायी। जिसमें कोसी नदी में बैराज का निर्माण करना भी उनकी महत्वपूर्ण योजना थी। बतौर राज्यसभा सांसद उन्होंने पहाड़ के महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय पटल पर रखा। जिसमें बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण भी शामिल है। स्व. टम्टा के पुत्र का इस वर्ष निधन होने के कारण इस बार जयंती सादगी के साथ मनायी गई। इस मौके पर दयाशंकर टम्टा, लीला टम्टा, रविशंकर टम्टा, महेश प्रसाद टम्टा, वेद प्रकाश आर्या, डॉ. मोहित टम्टा, मनीष थापा, गीता टम्टा, राहुल टम्टा, सचिन टम्टा, डॉ. सुशांत राजपूत, डॉ. वीएल आर्या, पवन साह, किशन सिंह, हरीश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें