फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो कार्यकर्ताओं की हत्या करने के विरोध में परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सोमेश्वर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इससे परिषद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में जिला सह संयोजक राकेश बिष्ट, सुरेश, नीरज कोहली, अनुज, पवन, जदीश, दीपक आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें