फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सहायक शिक्षकों का संबद्धीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सुविधाजनक विद्यालयों में संबद्ध 26 सहायक शिक्षकों के समायोजन जिला शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने निरस्त कर दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने मूल विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 21 सहायक शिक्षक और पांच जूनियर हाईस्कूलों के सहायक शिक्षक पांच शिक्षक अस्थायी व्यवस्था के तहत सुगम और सुविधाजनक स्थित विद्यालयों में सबद्ध किए गए थे। बताया जाता है कि ऊंची पहुंच के चलते और अन्य कारणों से यह शिक्षक अपने मूल विद्यालय के बजाय दूसरे विद्यालय में संबद्ध थे। इनमें नौ पुरुष और 17 महिला शिक्षक हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों का संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि 26 शिक्षकों की पूर्व में की गई नितांत अस्थायी व्यवस्था तात्कालिक प्रभाव से समाप्त की जाती है। शिक्षकों को आदेशित किया है कि वह अपने मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। कार्यभार ग्रहण करने की सूचना संबंधित उपशिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) और उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पर ही संबंधित शिक्षक का अगस्त का वेतन आहरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें