फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से भटककर अल्मोड़ा पहुंची महिला को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चार दिन पूर्व महाराष्ट्र के अंबाड़ा से अल्मोड़ा पहुंची 40 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवा दिया है। महाराष्ट्र से अल्मोड़ा पहुंचे महिला के परिजनों ने पुलिस की इस सहायता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि चार जुलाई को एनटीडी क्षेत्र में एक महिला अकेली घूम रही थी। पूछताछ किए जाने पर वह अपना सही नाम पता नहीं बता सकी। महिला को सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाने में लाया गया और उनके सामान से मिली एक मेडिकल स्टोर की पर्ची में नरखेड़ा का फोन नंबर अंकित मिला।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उस नंबर पर जानकारी लेने के बाद पता चला कि अज्ञात महिला का नाम सरस्वती उर्फ कौशल्या सोना जी फुले पत्नी सुभाष फुले है और वह अंबाड़ा, नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह यहां तक पहुंच गई। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे परिजन महिला को सकुशल वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें