फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिला महोत्सव के समापन पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा।) राजकीय इंटर कालेज मानिला तथा रामलीला रंगमंच में आयोजित दो दिवसीय मानिला महोत्सव के समापन पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि रानीखेत के विधायक करन मेहरा ने कहा कि पहाड़ से लगातार हो रहा पलायन आज सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इसे रोकने के लिए ठोस पहल की जरूरत है। मानिला में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने पुरवासी लोगों से पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने मानिला-बरकिंडा पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने मानिला के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। महोत्सव में लोक गायक गोपाल दत्त मठपाल ने त्यर अनकश रुप बने छ.., लागी रौ भागी छोलिया को बाजो.., किशोर जोशी ने परुवा के बौज्यू अब मै मचनू शोरा.., पितरो की य देव भूमि देवता क छ वासा.. गीत गाए। इस मौके पर एक दिवसीय रामलीला भी की गई। इस अवसर पर आयोजित कुमाऊंनी कवि सम्मेलन में मथुरा दत्त मठपाल, रमेश हितेषी, ईश्वर कोहली, नितिन कुमार ने कुमाऊंनी तथा गढ़वाली कविता के माध्यम से सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष किया।
मानिला विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बंगारी ने मुख्य अतिथि, कलाकारों तथा जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए। उन्होंने शांतिपूर्वक महोत्सव संपन्न होने पर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इससे पूर्व ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे। संचालन नीरज बवाड़ी ने किया। महोत्सव में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट, राजेंद्र रावत, जीएस चौहान, पुष्कर अस्वाल, उर्वा दत्त लखचौरा, महेश उपाध्याय, मनमोहन बंगारी, सोनूू तिवारी, कुंदन सिंह उजराड़ी, महेंद्र उजराड़ी, त्रिलोक सिराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें