अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति का जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना उन्नीसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन द्वारा प्राधिकरण लागू कर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। भवनों के नक्शे पास करवाने में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण जनता के हितों पर कुठाराघात है। जिला प्रशासन द्वारा नक्शा पास कराने वाले व्यक्ति से अनेक प्रकार के टैक्स वसूले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा धरना स्थल पर कई पुलिस कर्मियों को लाठी के साथ तैनात करके आंदोलनकारियों में भय पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी समिति कड़ी निंदा करती है।
आंदोलन तेज करने के लिए शहर के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, बार के अध्यक्ष महेश परिहार, ललित मोहन पतं, केवल सती, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, होटल एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी आदि बैठे।