फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक, परिचालकों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड परिवहन निगम के जिला मुख्यालय में स्थित डिपो में चालक और परिचालकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संविदा और एजेंसी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
विज्ञापन


कहा कि श्रम कानून के तहत कर्मचारियों को प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार कर्मचारियों को तीन-तीन माह तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। कर्मचारियों को एसीपी का लाभ पूर्व की तरह दिया जाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि डिपो में टायरों की कमी बनी हुई है। कार्यशाला में कार्यरत मैकेनिकों को 4600 रुपये एसीपी का लाभ देने, कार्यशाला में जूनियर फोरमैन की नियुक्ति शीघ्र करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि डिपो में चालक और परिचालकों के कई पद रिक्त हैं। इस कारण डिपो को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने संघ को डिपो परिसर में कमरा उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्षता पदम राम और संचालन रमेश चंद्र ने किया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक अंबी राम, शिव राम, चंद्रप्रकाश, कमल प्रसाद, मदन लाल, माधवानंद, गोविंद राम, गोविंद प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें