फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य पर्व पर कटारमल सूर्य मंदिर में उमड़े भक्तजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पौष माह के अंतिम रविवार को सूर्य मंदिर कटारमल में सूर्य पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान सूर्य के साथ ही नौ ग्रहों की पूजा-अर्चना की गई। इससे पहले प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सूर्य पर्व का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुरातत्व सर्वे ऑफ इंडिया से अनुमति लेकर भक्तों के लिए मंदिर में सभी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इस मौके पर हुए भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तजन पहुंचने लगे थे। मंदिर में नौ ग्रहों के साथ ही भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की गई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भक्तों के साथ यज्ञ में जन कल्याण के लिए आहुतियां दीं। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु भजन गा रहे थे। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम चलता रहा। आसपास के ग्रामीण इलाकों के अलावा बाहरी जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। परंपरा के अनुसार भंडारे में भक्तों को खीर और पूरी परोसी गई।
इस मौके पर हुए स्वागत कार्यक्रम में महाराज ने कहा कि कटारमल सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनुमति लेकर पार्किंग सहित सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नौवीं शताब्दी में बना यह ामंदिर शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस अवसर पर कमेटी की ओर से ग्राम प्रधान कमला देवी ने शॉल ओढ़ाकर मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विवेक राय, मंदिर समिति के कुंदन बिष्ट, तहसीलदार पीडी सनवाल, बृहस्पति गिरि महाराज, अजय वर्मा, महिपाल मेहता, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश तिवारी, गणेश जलाल आदि उपस्थित थे। संचालन जसवंत सिंह मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें