फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तक नहीं खुल सका है जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया काफी दिनों पहले शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक यह अस्तित्व में नहीं आया है। जिससे लोगों को महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। औषधि केंद्र खोलने के लिए जगह भी तय कर ली गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन जिला अस्पताल परिसर अथवा उसके निकट कोई जन औषधि केंद्र नहीं खुला है जिससे लोग सरकार द्वारा सस्ती दवा उपलब्ध कराने की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

लोगों की मांग को देखते हुए कुछ माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने को मंजूरी दी थी। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अस्पताल परिसर में जगह भी तय कर दी गई है, लेकिन आगे की प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इधर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि इसे लेकर जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की बैठक 24 अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कुछ लोगों ने आवेदन किया है। बैठक में नाम चयनित करने के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम तय हो जाने के बाद कुछ दिनों में जन औषधि केंद्र खोल दिया जाएगा। डा. वर्मा ने कहा कि जन औषधि केंद्र का लाभ आम लोगों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें