फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा-रूबेला बीमारी के नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीडीओ कार्यालय में हुई जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्विलांस मेडिकल आफिसर डा. एसपी गोमथी ने खसरे के उन्मूलन और रूबेला पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत जानकारी रखते हुए विभिन्न विभागों से सहयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि देश में हर रोज 380 बच्चों की मौत खसरे के कारण हो रही है और रूबेला संक्रमण के कारण गर्भवती महिला और नवजात शिशु में कई जटिलताएं आ सकती हैं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी जेसी नागन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि 2020 तक खसरे का खात्मा और रूबेला पर नियंत्रण किया जाना है इसके लिए नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को रूबेला टीका लगाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रचार, प्रसार और प्रतियोगिताएं कराने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिंह ने बताया कि अभियान 11 सितंबर से शुरू किया जाएगा। जिसमें नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को खसरा और रूबेला टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रूबेला संक्रमित माताओं की वजह से 280 बच्चे हर रोज विकलांग होते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्साधिकारी डा. पुनीत मिश्रा ने बताया कि खसरा और रूबेला के टीके एक नियत स्थान पर लगाए जाएंगे। सीडीओ जेएस नागन्याल ने निश्चित समय सीमा में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. निशा पांडे, डीडीओ मो. असलम, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आरएस यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकि, डा. योगेश पुरोहित, डा. डीएस नेई, पीएस बृजवाल, डा. ललित पांडे, इंद्र सिंह अल्मियां, दीपक भट्ट, मोहित पांडे, प्रदीप गुरुरानी समेत विभिन्न ब्लाकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें