फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के कई हिस्सों में दो दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी स्थित जल संस्थान के पंप हाउस के पास 11 केवी के बिजली के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण नगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। सोमवार और मंगलवार को नगर के कई मोहल्लों में पानी नहीं आया। रोज-रोज पानी की किल्लत होने से नगर वासियों में रोष है।
विज्ञापन


नगर के रानीधारा, पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, एनटीडी, बाजार, खत्याड़ी, मालरोड समेत कई इलाकों में पिछले दो दिनों से पानी की भारी किल्लत हो रही है। मंगलवार को कुछ जगहों पर थोड़ा बहुत पानी सप्लाई हुआ, लेकिन अधिकांश मोहल्लों में पानी नहीं आने से लोगों में जल संस्थान की पेयजल वितरण व्यवस्था को लेकर रोष है। लोगों का आरोप है कि कभी बारिश के कारण जल संस्थान के पंप बंद हो जाते हैं तो कभी तकनीकी खामी के कारण। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान की पेयजल वितरण व्यवस्था भी ठीक नहीं है। किसी मोहल्ले में ज्यादा पानी दिया जाता है जबकि कई जगह या तो पानी नहीं आता या फिर थोड़ा बहुत देकर जल संस्थान अपना पल्ला झाड़ लेता है।

मंगलवार को भी ढूंगाधारा, मालरोड, रानीधारा समेत बाजार के कुछ इलाकों में पानी नहीं आने के कारण लोगों ने आस-पास के जल स्रोतों, नौलों से पानी जुटाया। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि कोसी नदी में 11 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित हो रही थी जिससे नगर के कुछ इलाकों में ही पानी सप्लाई किया जा सका है। ट्रांसफार्मर की तकनीकी खामी को दूर किया जा रहा है। बुधवार से पेयजल सप्लाई सुचारू रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें