अल्मोड़ा। पपरसली निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र सिंह बिष्ट (32) पिछले कुछ दिनों से परेशान था। शुक्रवार को दोपहर में वह अपने कमरे में गया और कमरे को भीतर से बंद कर लिया। शाम तक जब कमरा नहीं खुला तो घर के लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। नरेंद्र वहां फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।