उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम लखनऊ रवाना
अल्मोड़ा। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर डिफ्रेंटिली एफेल्ड उत्तर प्रदेश की ओर से होने जा रही सेंट्रल जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड विकलांग क्रिकेट टीम रविवार को अल्मोड़ा से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। 13 जून से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेते हैं।
एसोसिएशन के सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि उत्तराखंड विकलांग क्रिकेट टीम में खष्टी बल्लभ, महेश चंद्र, हरीश बिष्ट (अल्मोड़ा), प्रसाद (बागेश्वर), पुष्कर खाती, सुनील क्षत्रिय, मंगीर (पिथौरागढ़), कवींद्र कार्की (बेड़ीनाग), अजय बाराहो (रुद्रपुर), सचिन बलेठा (काशीपुर), अनिल राणा, विरेंद्र राणा (खटीमा) शामिल हैं। कप्तान लक्ष्मण भंडारी (पिथौरागढ़) हैं। दीवान राम टीम मैनेजर हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं। उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम इस प्रतियोगिता में पिछले 10 सालों से भाग ले रही है। समिति के पदाधिकारियों ने टीम को रवाना कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिव्यांग खेल समिति के अध्यक्ष ललित लटवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश धवन, सचिव मनोज सनवाल आदि थे।